जयपुर , जून 23 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री गोवर्धन धाम दानघाटी स्थित मंदिर में श्री गिरिराज महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।

यहां जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री देवनानी ने इस दौरान उन्होंने सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण के संवर्धन के महत्व पर भी बल दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गोवर्धन धाम आस्था, भक्ति और आध्यात्मिकता का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां की परिक्रमा व्यक्ति को आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और ईश्वर के प्रति समर्पण की अनुभूति कराती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा धारण किये गये गिरिराज गोवर्धन भारतीय संस्कृति में प्रकृति संरक्षण, लोककल्याण और सनातन की रक्षा के प्रतीक हैं। इस अवसर पर मंदिर के संतों ने श्री देवनानी को श्री गिरिराज महाराज का प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित