जयपुर , अप्रैल 06 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को यहां मालवीय नगर स्थित अणु विभा केंद्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी किशोर कुमार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्री देवनानी ने श्री कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत की आत्म शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्री देवनानी ने श्री कुमार के परिजनों को ढांढस बंधाया और उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्री कुमार कुशल प्रशासनिक अधिकारी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित