जयपुर , जून 25 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की।
श्री देवनानी ने लद्दाख में लोक भवन में श्री सक्सेना से मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर उन्होंने श्री सक्सेना को सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि पुस्तक भेंट की। इस मौके दोनों के बीच राष्ट्रीय विकास, सुशासन, शिक्षा, पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
श्री देवनानी ने लद्दाख में संचालित विकास कार्यों एवं प्रशासनिक नवाचारों की सराहना की तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए उपराज्यपाल के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। श्री सक्सेना ने देश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच संवाद एवं सहयोग को राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया। भेंट के दौरान दोनों ने जनकल्याण, युवाओं के सशक्तिकरण तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित