जयपुर , मई 11 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का सोमवार को यहां विधानसभा में पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आभार जताया।

पदोन्नत कर्मियों ने श्री देवनानी का माला एवं दुपट्टा पहनाकर और मुंह मीठा कराकर अभिनन्दन किया।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों श्री देवनानी ने 20 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित 52 कर्मचारी एवं अधिकारियों को पदोन्नत किया था। उन्होंने गत दो वर्षों में विधानसभा के 121 कर्मियों को पदोन्नत किया है।

इस मौके पर नव पदोन्नत उप सचिव सर्व श्री योगेश त्रिपाठी, शिव कुमार शर्मा, धर्मचन्द मिश्रा, अल्का दुआ, मंगलाराम और अतुल पंडया, राजस्थान विधान सभा अधिकारी परिषद के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव दिनेश राव सहित पदोन्नत अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित