नयी दिल्ली , मार्च 11 -- कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने असम के दो दिन के दौरे के अंतर्गत आज भारतीय उद्यमिता संस्थान (आईआईई) का दौरा किया।
श्रीमती मुखर्जी ने इस अवसर पर पूर्वोत्तर क्षेत्र में कौशल विकास पहलों को और मजबूत करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और रोजगार क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र की प्रतिभाओं को अवसर और समर्थन सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और युवाओं को नौकरी चाहने वालों के बजाय नौकरी देने वाला बनने के लिए सशक्त बनाने की परिकल्पना का उल्लेख किया।
उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान आईआईई की 50वीं कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता भी की और स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत चल रही पहलों की समीक्षा करने के लिए कौशल इकोसिस्टम के प्रमुख हितधारकों के साथ बातचीत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित