चेन्नई , सितंबर 10 -- तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले की एक अदालत ने दूसरी शादी करने के मामले में अन्ना द्रमुक के पूर्व सांसद को दो साल की जेल की सज़ा सुनाई है।

तिरुवल्लूर ज़िला न्यायिक मजिस्ट्रेट- प्रथम की अदालत के जज सुनील विनोद ने सज़ा सुनाते हुए पूर्व सांसद पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न भरने पर श्री जगन्नाथन को एक महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी।वह 1977 में श्रीपेरंबदूर से लोकसभा के लिए चुने गए थेन्यायालय ने हालांकि सजा के अमल पर एक महीने के लिए रोक लगा दी ताकि वह इस आदेश के खिलाफ अपील कर सकें और 10,000 रुपये का बॉन्ड भरने के बाद उन्हें ज़मानत भी दे दी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, श्री जगन्नाथन ने ललिता से शादी की थी और उनके तीन ( दो बेटे और एक बेटी) बच्चे थे। बाद में अपनी पत्नी को बताए बिना उन्होंने कथित तौर पर वनिता नाम की एक दूसरी महिला से शादी कर ली और उनसे भी उनके तीन बच्चे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित