इटावा , मई 7 -- दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर गया से नई दिल्ली जा रही दूरंतो एक्सप्रेस में बुजुर्ग महिला रेल यात्री की मौत से हड़कंप मच गया है। चलती ट्रेन में महिला की मौत के बाद दूरंतो एक्सप्रेस को उत्तर प्रदेश के इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रोक करके महिला के शव को उतारा गया है और इटावा मुख्यालय के पोस्टमार्टम केंद्र पर पोस्टमार्टम कराया गया है। बुजुर्ग महिला की मौत का कारण अचानक तबीयत बिगड़ना बताया गया है।

झारखंड के धनबाद जिले के मैथन थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी रामानंद प्रसाद अपनी पत्नी माया देवी (66) और साढ़ू बाल्मीकि के साथ बुधवार शाम 6 बजकर 40 मिनट पर गया स्टेशन से दुरंतो एक्सप्रेस के कोच एस-2 में सवार हुए थे। वे दिल्ली में जिंदल स्ट्रीट कार्पोरेशन में काम करने वाले साढू के घर घूमने जा रहे थे। रात में कानपुर स्टेशन से ट्रेन निकलने के बाद माया देवी टॉयलेट गईं थीं। वहां से लौटते ही उनकी हालत अचानक बिगड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित