भरतपुर , मार्च 07 -- राजस्थान में भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र मेे शनिवार को एक विवाहिता ने अपनी मासूम दुधमुंही बेटी के सामने ही फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गायत्री (22) पत्नी कान्हा लोधा का शव पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम अस्पताल की शवगृह में रखवाया है, जहां मृतका के पीहर पक्ष 'के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जायेगी।
पुलिस ने बताया कि लखनपुर गांव में हादसे के समय मृतका का पति घर के काम धंधे में लगा हुआ था, जबकि उसकी पांच महीने की मासूम अपनी मां के पास थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित