, June 1 -- सोनभद्र, 01 जून। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) के आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ अभियंता एवं मुख्य अभियंता (स्तर-1) इं. दूधनाथ ने ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने यह दायित्व मुख्य महाप्रबंधक इं. राजेन्द्र कुमार अग्रवाल के सेवानिवृत्त होने के बाद संभाला है।
निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार इं. दूधनाथ को मुख्य महाप्रबंधक, ओबरा तापीय परियोजना का मूल कार्यभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें मुख्य अभियंता, ओबरा 'ब' ताप विद्युत गृह का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इं. दूधनाथ विद्युत उत्पादन क्षेत्र के अनुभवी एवं तकनीकी रूप से दक्ष अभियंता माने जाते हैं। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के निवासी इं. दूधनाथ का जन्म 13 जुलाई 1967 को हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 1988 में जी.बी. पंत इंजीनियरिंग कॉलेज से विद्युत अभियंत्रण (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में प्रथम श्रेणी से स्नातक उपाधि हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित