नयी दिल्ली , अक्टूबर 18 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड में दुष्यंत कुमार गौतम का नाम सामने आने के मद्देनजर राज्यपाल के रूप में उसकी नियुक्ति रद्द करने की मांग को लेकर रविवार को यहां इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया गया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन में दुष्यंत कुमार गौतम को अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल होने का आरोप लगाया और राज्यपाल के रूप में उसकी नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने श्री धीरेंद्र प्रताप के साथ ही, कांग्रेस के पूर्व संयुक्त सचिव हरिपाल रावत, उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री रामकुमार वालिया, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, बृजमोहन उप्रेती, मोहित डिमरी, किशोर कुमार, सोमपाल सिंह नेगी और इंद्रेश मैखुरी समेत अनेक नेता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित