सतना , फरवरी 28 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले की एक अदालत ने दुष्कर्म के नौ वर्ष पुराने मामले में फैसला सुनाते हुये दुष्कर्म के एक आरोपी को बीस वर्ष की कैद व बीस हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
अभियोजन पक्ष के शासकीय अभिभाषक संदीप कुमार ने बताया कि अठारह जुलाई 2016 को रामपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी किसी काम से घर से निकली थी, जिसे आरोपी वरुण विश्वकर्मा (28) ने अगवा कर लिया था। आरोपी ने दो दिन तक किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
मामले में कल रामपुर बघेलान के विशेष न्यायाधीश विवेक कुमार पाठक ने आरोपी को बीस वर्ष की कैद की सजा सुनाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित