बक्सर , सितंबर 07 -- बिहार में बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड के नथुनी अहीर के डेरा स्थित मध्य विद्यालय से जुड़ी एक नाबालिग पूर्व छात्रा के साथ दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपित शिक्षक बीरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि आरोपित शिक्षक के बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने स्टेशन पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
मामले में नामजद शिक्षक अरविंद कुमार और विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. इमाम अली अंसारी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस तरह मामले के तीनों नामजद आरोपित पुलिस की गिरफ्त में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित