भरतपुर , मई 17 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर डेकवा गांव के पास एक कार से 125 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि एक्सप्रेस-वे पर एक बिना नंबर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस पर कार में सवार लोग इसे छोड़कर फरार हो गये। कार के लावारिस हालत में खड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली तो कार की पीछे की सीट और डिग्गी में प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ डोडा चूरा मिला।

पुलिस ने बताया कि कार से एक मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस और दो नंबर प्लेट भी बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित