दुर्ग , जुलाई 02 -- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विद्युत यांत्रिकी विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

एसीबी सूत्रों के अनुसार, विद्युत यांत्रिकी विभाग में कार्यरत एक बाबू ने अपनी पुत्री के विवाह के लिए भविष्य निधि (पीएफ) से 5 लाख रुपये आहरित करने का आवेदन विभाग में प्रस्तुत किया था। आरोप है कि उक्त राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी कराने के बदले सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित