दुर्ग , जुलाई 20 -- छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सम्मिलित करने की मांग को लेकर आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों ने सोमवार को शिक्षा मंत्री के निवास का घेराव किया। बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक प्रदर्शन में शामिल हुए और करीब चार घंटे तक धरना देकर सरकार से अपनी मांगें पूरी करने की अपील की।

प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर शांतिपूर्ण ढंग से भजन-कीर्तन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराते रहे। उनका कहना है कि संविलयन की मांग को लेकर वे पिछले 20 दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर मीडिया की कवरेज को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से रोक दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित