छपरा , अप्रैल 07 -- बिहार में सारण जिले के सहाजीतपुर थाना क्षेत्र स्थित एक दुर्गा मंदिर से पिछले दिनों हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अपराधी को चोरी गए आभूषण के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि गत 04 अप्रैल को मौजगावा जरती माई के मंदिर में स्थापित दुर्गा जी के प्रतिमा में लगे चांदी का त्रिशूल, चांदी का गदा और चांदी का धनुष बाण चोरों ने चुरा लिया था। इस मामले में मंदसौर के पुजारी ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
सूत्रों ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और आसूचना के आधार पर पुलिस ने इस मामले में बनियापुर थाना क्षेत्र के धोबवल गांव में छापामारी कर मुन्ना शर्मा नामक अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गए सभी सामान को बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित