पटना , अक्टूबर 07 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी दुर्गावती देवी 'दुर्गा भाभी' की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया और कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए दुर्गा भाभी का साहस, त्याग और समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा, "महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी दुर्गावती देवी 'दुर्गा भाभी' जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए उनका साहस, त्याग और समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।"श्री चौधरी ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में दुर्गा भाभी ने अदम्य साहस और देशभक्ति का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण और त्याग की प्रेरणादायी मिसाल है।

उल्लेखनीय है कि दुर्गा भाभी के नाम से प्रसिद्ध दुर्गावती देवी का जन्म 7 अक्टूबर 1907 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद क्षेत्र के शहजादपुर गांव में हुआ था। वह क्रांतिकारी भगवती चरण वोहरा की पत्नी थीं और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (एचएसआरए) तथा नौजवान भारत सभा से सक्रिय रूप से जुड़ी थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित