पटना , अक्टूबर 15 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महान क्रांतिकारी दुर्गा भाभी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और राष्ट्रभक्ति की भावना सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्री चौधरी ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका त्याग, समर्पण और संघर्ष सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में दुर्गा भाभी को नमन करते हुए उनके साहस और वीरता को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए दुर्गा भाभी का योगदान और उनका संघर्ष भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण विरासत है। उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित