भीलवाड़ा , जुलाई 27 -- दुबई में रहकर राजस्थान में भीलवाड़ा के लोगों को ब्लैकमेल, मारपीट, अवैध वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों का शिकार बनाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व पार्षद फजलू रहू उर्फ लुकती सहित कुल 11 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही फजलू रहू उर्फ लुकती और जीशान पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है। अब जांच में सामने आये अन्य आरोपियों पर भी इनाम घोषित करके उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज करते हुए लुक आउट नोटिस जारी दिये गये हैं।

सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश चंद्र बिश्नोई ने सोमवार को बताया कि 11 जुलाई को दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित इन आरोपियों की गिरफ्तारी अथवा उनकी सही सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित