नयी दिल्ली , अगस्त 01 -- देश में दुपहिया वाहनों की बिक्री जुलाई में भी मजबूत रही और हीरो मोटोकॉर्प तथा रॉयल इनफील्ड की बिक्री क्रमशः 19 प्रतिशत तथा 34 प्रतिशत बढ़ गयी।

जापानी कंपनी होंडा मोटर की भारतीय इकाई होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की बिक्री सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 5.42 लाख इकाई पर पहुंच गयी। कंपनी ने शनिवार को बताया कि जुलाई उसने घरेलू बाजार में 4.76 लाख वाहन बेचे जो एक साल पहले के मुकाबले दो प्रतिशत अधिक है। वहीं, उसका निर्यात 35 प्रतिशत बढ़कर 66 हजार इकाई पर रहा।

हीरो मोटोकॉर्प इंडिया की घरेलू बिक्री जुलाई में 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,78,689 इकाई पर पहुंच गयी। कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों की इकाई 'वीडा' की बिक्री 22,714 इकाई रही। इलेक्ट्रिक वाहन समेत कुल घरेलू बिक्री 5,01,403 इकाई रही। यह 22 प्रतिशत की सालाना वृद्धि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित