वाराणसी , मार्च 17 -- आध्यात्मिक धर्म गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम दर्शन पूजन करने पहुंचे। बाहर निकल कर उन्होंने कहा कि भगवान के भव्य दर्शन हुए। विश्वनाथ जी से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि दुनिया में शांति बनी रहे और हमारा देश और अधिक शीघ्रता से आगे बढ़ सके।"उनसे दुनिया में फैली अशांति और संघर्षों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "इसीलिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। सब लोग भगवान से प्रार्थना करें।" दुनियां में शांति रहे यही प्रभु से कामना है। सिगरा स्थित रूद्राक्ष कन्वेशन सेंटर में अनुमतियों से मुलाकात कर संबोधित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित