नागपुर , मार्च 20 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि दुनिया मान रही है कि सिर्फ भारत ही पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को खत्म कर सकता है।
श्री भागवत ने नागरपुर में विश्व हिंदू परिषद के विदर्भ प्रांत के कार्यालय का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए दुनिया में संघर्षों की असली वजह स्वार्थ और वर्चस्व की चाहत है। स्थायी शांति केवल एकता, अनुशासन और धर्म को मानने से ही हासिल की जा सकती है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न देशों की ओर से इस युद्ध को रोकने के लिए भारत को दखल देने के लिए कहने का हवाला दिया है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात और फिनलैंड सबसे आगे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित