चंडीगढ़ , जनवरी 28 -- हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव देश को दुनिया के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मानचित्र पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करते हुए शिल्पकारों बुनकरों और कलाकारों को स्थानीय से वैश्विक मंच प्रदान करेगा। महोत्सव का मूल मंत्र लोकल से वैश्विक आत्मनिर्भर भारत होगा।

डॉ. शर्मा ने बुधवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 31 जनवरी को फरीदाबाद के सूरजकुंड में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शिल्प महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सोलह दिन तक चलने वाला यह महोत्सव 15 फरवरी को संपन्न होगा जिसमें राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित