भरतपुर , जून 16 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र में मंगलवार को कारबारी गांव में एक युवक ने दुकान पर बैठे एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल युवक जीतराम सिंह को गंभीर हालत में बयाना अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में गांव के ही अभय नामक युवक को नामजद किया गया है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित