करनाल , अक्टूबर 23 -- हरियाणा के करनाल में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने नगर निगम के सहायक राम सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुकान के स्वामित्व हस्तांतरण और रजिस्ट्री कराने के बदले रिश्वत मांगी थी। टीम ने तहसील परिसर में कार्रवाई करते हुए रिश्वत की राशि बरामद कर ली।

एसीबी के अनुसार, शिकायतकर्ता के पिता के नाम मुगल कैनाल स्थित दुकान नंबर 15 में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। उनके निधन के बाद यह हिस्सा शिकायतकर्ता और उसके भाइयों के नाम हस्तांतरित किया जाना था। इसके लिए ट्रांसफर लेटर जारी करने और सेल डीड की रजिस्ट्री कराने के बदले आरोपी ने पहले 75 हजार रुपये मांगे। बाद में 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित