भरतपुर , सितम्बर 28 -- राजस्थान में भरतपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को भवन निर्माण सामग्री की एक दुकान की छत की पट्टियां अचानक टूट कर गिर जाने से मलबे में दबकर दो लोग घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों घायलों को आपात स्थिति में आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि नयी मंडी द्वार के सामने दोपहर में हुए इस हादसे में घायलों की पहचान दुकान पर काम करने वाले नेत्रपाल और ओमा के रूप में हुई है।

जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। अस्पताल में दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बतायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित