अलवर , सितम्बर 12 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित राशि ट्रेडिंग कंपनी में शनिवार को दीवार ढहने से एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हाे गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न करीब 11 बजे कंपनी में लोहे के कबाड़ वाहनों में चढ़ाने उतारने का काम चल रहा था। इसी दौरान कंपनी के पीछे की ओर बनी करीब 20 फुट ऊंची दीवार कथित तौर पर अचानक भरभराकर गिर गयी।
हादसे के समय वहां काम कर रहे मजदूर अरविंद मलबे की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसका सहयोगी मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मुकेश काे भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित