जगदलपुर , सितंबर 17 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गुरुवार को आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर मिताली चौक में कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी के बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर नियंत्रित किया।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दंतेश्वरी मंदिर परिसर से मिताली चौक तक सवा लाख दीप जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों के कारण मिताली चौक क्षेत्र में पिछले दो दिनों से फूड स्टॉल, ठेले और गुमटियां बंद कराए जाने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित