शिवपुरी , अक्टूबर 22 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में दीपावली के त्योहार से पहले पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने प्रशासनिक दृष्टि से जिले के 19 थाना प्रभारियों के प्रभार बदल दिए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, त्योहार के दौरान बेहतर पुलिस व्यवस्था और आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में शिवपुरी कोतवाली सहित जिले के विभिन्न थानों के प्रभारी प्रभावित हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित