पटना , अक्टूबर 26 -- पटना के जिलाधिकारी (डीएम) कुंदन कुमार ने संबंधित विभागों को दीपावली से पहले जिले की सभी चिह्नित क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिए हैं।

श्री कुमार ने कहा कि मरम्मत कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए, जिससे आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए कुल 1,257 स्थलों को चिह्नित किया गया है। इनमें से 1,055 स्थलों पर मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके तहत अब तक 687 किलोमीटर से अधिक लंबाई की सड़कों की मरम्मत की जा चुकी है।

सड़क मरम्मत कार्यों की समीक्षा के दौरान विभागवार प्रगति की जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार ग्रामीण कार्य प्रमंडल पटना में चिह्नित 96 स्थलों में से 72, मसौढ़ी में 20 में से 16, दानापुर में 38 में से 26, पालीगंज में 73 में से 51 और बाढ़ में 166 स्थलों में से 85 पर मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित