बैतूल,07 नवंबर वार्ता (वार्ता) दीपावली के पावन पर्व पर रोशनी के साथ खुशियां बांटते समय सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। मध्य प्रदेश के बैतूल जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे ने आम नागरिकों से अपील की है कि वेत्योहार को सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ मनाएं तथा पटाखे जलाते समय पूरी सतर्कता बरतें।

डॉ. घोरे ने निर्देश दिए हैं कि हमेशा खुले एवं सुरक्षित स्थानों पर ही पटाखे चलाएं। छोटे बच्चों को कभी भी अकेला न छोड़ें और उन्हें हमेशा बड़ों की कड़ी निगरानी में रखें। त्योहार के दौरान सिंथेटिक कपड़ों के बजाय सूती कपड़े पहनना सुरक्षित रहता है। कभी भी पटाखों को हाथ में पकड़कर न जलाएं और बड़े पटाखों से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें। यदि कोई पटाखा न जले, तो उसे दोबारा जलाने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित