गिरिडीह , सितम्बर 28 -- झारखंड के दिवंगत नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा ने सोमवार से राजनीति की शुरुआत कर दी है।
श्रीमती शर्मा गिरिडीह जिला झामुमो की बैठक में शामिल हुईं। राजनीति में उनके प्रवेश से अब यह साफ हो गया है कि वह अपने पति की राजनीतिक विरासत संभालेंगी। दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की सीट गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से उनका उप चुनाव लड़ना भी अब लगभग साफ हो गया है।
बैठक में शामिल होने के लिए जैसे ही श्वेता शर्मा पहुंची पूरा गिरिडीह जिला झामुमो परिवार भावुक हो गया।
इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद, मेयर प्रमिला मेहरा, जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित