नयी दिल्ली , जुलाई 23 -- प्रोकैम इंटरनेशनल द्वारा आयोजित वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन (वीडीएचएम) अपने तीसरे दशक में प्रवेश कर रही है। भारत में लंबी दूरी की रेस की संस्कृति को नई पहचान देने वाला यह आयोजन अब केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने, नई पीढ़ी के धावकों को प्रेरित करने, समाज में सहयोग और दान की भावना को मजबूत करने तथा दौड़ की परिवर्तनकारी शक्ति के माध्यम से लोगों को जोड़ने का एक व्यापक जनआंदोलन बन चुका है।
विश्व एथलेटिक्स की गोल्ड कैटेगरी प्राप्त इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए 23 जुलाई 2026, प्रातः 7 बजे से प्रत्यक्ष और आभासी दोनों श्रेणियों में पंजीकरण शुरू होगा।
2 लाख 60 हजार अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाली वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित रेस में शामिल है। इसका आयोजन 18 अक्टूबर (रविवार) को होगा। रेस की शुरुआत और समापन प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से होगा तथा धावक दिल्ली के अनेक ऐतिहासिक और प्रमुख स्थलों से होकर गुजरेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित