नई दिल्ली , मई 24 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा शासन में छात्रों को गंदगी, बदबू और खतरनाक कचरे के बीच पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय का सरकारी स्कूल के सामने जमा कूड़ा न हटाने के मामले में एमसीडी कमिश्नर को नोटिस जारी करना भाजपा की "ट्रिपल इंजन सरकार" की प्रशासनिक विफलता का बड़ा प्रमाण है। श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि स्कूल बच्चों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ स्थान होने चाहिए, लेकिन भाजपा शासित एमसीडी की लापरवाही ने उन्हें कूड़ाघर में बदल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 'स्वच्छ भारत अभियान' के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगातार कूड़े के ढेर बढ़ रहे हैं और नागरिक बदहाल स्वच्छता व्यवस्था से परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित