मथुरा 11अप्रैल (वार्ता) वृंदावन में दिल्ली से आए पर्यटकों ने भागवत प्रवक्ता के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की। दरअसल भागवत प्रवक्ता अपनी कार से घर आ रहे थे, तभी दिल्ली के पर्यटकों की गाड़ी ने ओवरटेक करते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। भागवत प्रवक्ता ने विरोध किया तो पर्यटकों ने मारपीट कर दी।
शनिवार की दोपहर प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता आचार्य मृदुल कांत शास्त्री निजी कार्यक्रम से वापस अपने रंगनाथ मंदिर के पास स्थित घर जा रहे थे। आचार्य मृदुल कांत शास्त्री अपनी कार से जब वह वृंदावन बस स्टैंड के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार ने ओवरटेक करते हुए उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद आचार्य मृदुल कांत शास्त्री और उनके ड्राइवर ने उतरकर दिल्ली के श्रद्धालुओं से अपना विरोध जताया तो वह बदसलूकी पर उतर आए। इसी दौरान पर्यटक सुरेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर आचार्य मृदुल कांत शास्त्री और उनके ड्राइवर भगवान सिंह के साथ मारपीट कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित