नयी दिल्ली , अगस्त 12 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत गरीब महिलाओं को 2500 रुपये मासिक देने में हो रही देरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि योजना के पंजीकरण में जटिल शर्तें लगाकर सरकार महिलाओं को लाभ से वंचित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि 10 साल का निवास प्रमाण, डिजिटल साक्षरता की कमी, 2400 यूनिट की सीमा और फॉर्म में सुधार से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों के कारण महिलाओं को पंजीकरण में परेशानी हो रही है। स्थानीय समन्वय केंद्रों पर तकनीकी समस्याओं के चलते प्रक्रिया भी बेहद धीमी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित