नवी मुंबई/नयी दिल्ली , सितंबर 14 -- दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लगातार दूसरी बार 'राजभाषा कीर्ति पुरस्कार' का प्रथम पुरस्कार मिला है। यह सम्मान हिंदी के सरकारी कामकाज में प्रभावी उपयोग और राजभाषा संबंधी पहलों में डीएमआरसी की निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाता है।

यह सम्मान सोमवार को सिडको एग्जीबिशन सेंटर नवी मुंबई में आयोजित हिंदी दिवस समारोह एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार को प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित