पटना , मार्च 02 -- ार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव तथा केंद्रीय कमिटी सदस्य ललन चौधरी ने सोमवार को बताया कि 24 मार्च को दिल्ली में होने वाली आक्रोश रैली में बिहार से 20 हजार किसान और मजदूर शामिल होंगे।
बिहार में माकपा की राज्य सचिव मंडल की बैठक आज पार्टी कार्यालय में अवधेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने बताया कि आज पूरी दुनिया एक विषम संकट से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दादागिरी ने दुनिया के हर देश को दहशत में डाल दिया है ।पिछले दिनों वेनेजुएला के निर्वाचित राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को उनके घर से ट्रंप की सेना घसीट कर न्यूयॉर्क में ले आई,जहां उन्हें बंदी बना कर रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके बाद ईरान पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति खुमेनेई की हत्या कर दी गयी। उन्होंने कहा कि अमेरिका पूरे ईरान को इजरायल की सहायता से अपने कब्जे में लेना चाहता है।
श्री चौधरी ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद ने इससे पहले इराक में सद्दाम हुसैन, लीबिया में कर्नल गद्दाफी और फिलिस्तीन पर हमला कर वहां के तेल सहित तमाम बेसकीमती सामानों को लूट लिया और लाखों लोगों की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि इस तानाशाही और आतंकी जुल्म के खिलाफ हमारे देश के प्रधानमंत्री को खुलकर ईरान के पक्ष में आना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित