नयी दिल्ली , अप्रैल 10 -- दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट 'आईएफएसओ' ने अवैध 'सिम बॉक्स' तकनीक का उपयोग कर चलाए जा रहे एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी 'डिजिटल अरेस्ट' और फर्जी निवेश योजनाओं के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैभव राज (29) और अनिल कुमार (28) के रूप में हुई है। इन्हें पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके से पकड़ा गया है। यह सिंडिकेट कंबोडिया और अन्य दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में बैठे हैंडलर्स के साथ मिलकर एक संगठित नेटवर्क चला रहा था। ये आरोपी अवैध जीएसएम गेटवे का उपयोग कर अंतरराष्ट्रीय कॉल्स को स्थानीय कॉल्स में बदल देते थे, जिससे विदेशी जालसाज भारतीय बनकर लोगों को चूना लगाते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित