नयी दिल्ली , जून 22 -- मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना के साथ बारिश का अनुमान जताते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

विभाग के जिलावार पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार शाम नयी दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और उत्तर दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।

विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने के अनुमान हैं, जो बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित