नयी दिल्ली , अप्रैल 20 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ती गर्मी और भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी येलो अलर्ट के बीच सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं।

श्री यादव ने अपने बयान में कहा कि यदि 22-24 अप्रैल के बीच तापमान 43 डिग्री तक पहुंचता है, तो सरकार हीट वेव से निपटने के लिए तैयार नहीं दिख रही। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि फुटपाथ, झुग्गियों और खुले स्थानों पर रहने वाले गरीब तथा फील्ड में काम करने वाले कर्मचारी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। जेजे क्लस्टर से हटाए गए लोग अब भी बिना मूलभूत सुविधाओं के रह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले साल घोषित वाटर कूलर, कूलिंग शेल्टर और शेड जैसी योजनाएं लागू नहीं हुईं। एम्स और सफदरजंग अस्पताल के बाहर मरीजों और परिजनों के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्होंने सरकार से तुरंत सार्वजनिक स्थानों, बस स्टॉप और अस्पतालों के बाहर पेयजल, शेड और राहत सुविधाएं सुनिश्चित किये जाने की मांग की ताकि लोगों को भीषण गर्मी से बचाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित