प्रयागराज , अक्टूबर 10 -- निर्वाचन आयोग के खिलाफ काकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) के दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते प्रयागराज में भी एहितियात के तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनें शुक्रवार को रद्द कर दी गई थी। सीजेपी ने अपने शहरों में लोगों से प्रदर्शन का आह्वान किया है।प्रयागराज में पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है,पत्थर गिरजाघर के आस-पास वाली सड़कों पर भी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है,जगह-जगह भीड़ को रोकने के लिए बैरीकेटिंग लगाई गई है।
महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है,एलआईयू समेत दूसरी खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है,सिविल लाइंस एसीपी विद्युत गोयल के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स लगाई गई है,पूरी स्थिति पर पुलिस कमिश्नर से लेकर डीसीपी व अन्य आला अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं। किसी भी छात्र संघठन या बाहरी व्यक्ति को धरना स्थल पर जाने की अनुमति नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित