नयी दिल्ली , फरवरी 22 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को 229 के साथ 'खराब' श्रेणी में पहुंच गया। यह जानकारी प्रदूषण निगरानी एजेंसी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने दी है।

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के इलाकों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने हाल ही में अपने श्रेणीबद्ध कार्य योजना (ग्रैप) के दूसरे चरण के तहत प्रदूषण नियंत्रण कार्रवाई को वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार देखने के बाद रद्द कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित