नयी दिल्ली , जनवरी 14 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के यहां स्थित आवास में बुधवार सुबह आग लग गयी।
श्री प्रसाद राष्ट्रीय राजधानी में मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग पर कोठी नंबर 21 में रहते हैं। दमकल विभाग के मुताबिक आग घर के एक कमरे में बिस्तर से शुरू हुई। एक अधिकारी ने बताया, "हमें सुबह आठ बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही हमने दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजे। सुबह 8:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया ।"उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित