नयी दिल्ली , अक्टूबर 12 -- दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा सोमवार को 'नारी शक्ति हुंकार आंदोलन' नाम से प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेतृत्व से श्री अकाइजम को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित 'आंध्र एजुकेशन सोसाइटी स्कूल' से काँग्रेस मुख्यालय 'इंदिरा भवन' कि ओर बढ़ने लगी, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी और महिला मोर्चा की प्रभारी दग्गुबाती पुरंदेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित 'नारी शक्ति हुंकार आंदोलन' में पार्टी की महिला सांसद, विधायक, पार्षद और काफी संख्या में भाजपा दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल हुईं।

पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। आईटीओ की ओर से कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन की ओर से जाने वाले मार्ग पर वैरिकेड लगाकर बाधित कर दिया था। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए काफी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित