नयी दिल्ली , मई 20 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बिजली कटौती के दावे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
श्री सचदेवा ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहाकि दिल्ली में बिजली की कटौती के श्री केजरीवाल के दावे 100 प्रतिशत झूठ है और उनका एक्स पर इस संदर्भ में किया गया पोस्ट महज एक छलावा है। इस पोस्ट का मकसद केवल दिल्ली तथा चुनावी राज्य पंजाब की जनता को गुमराह करना है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज अपराह्न में बिजली की मांग लगभग 8039 मेगावाट पर जा पहुंची, जिसकी उर्जा कंपनी डिस्कॉम ने सफलता से पूर्ती की। विगत दो दिन में दिल्ली कहीं भी कोई बिजली कटौती नहीं की गयी है, अगर कहीं छोटी मोटी लोकल फालट हुई है तो उसे बहुत कम समय में ठीक किया गया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने पंजाब में घूमते हुए जो दिल्ली में बिजली कटौती को लेकर जो एक्स पोस्ट की है, वो एक छलावा है और उस पर फर्जी खातों से कुछ कमेंट करवा कर पोस्ट को उचित ठहराने की निंदनीय कोशिश निंदनीय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित