नयी दिल्ली , जुलाई 17 -- दिल्ली पुलिस ने महेंद्र पार्क थाना इलाके से ट्रांसजेंडर का वेष बदलकर रह रहे एक गैर-कानूनी बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी 14 जुलाई को तड़के एक गुप्त मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर की। यह डिवीजन निगरानी और गुप्त जानकारी के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहा था और उसने एनएस मंडी, थाना महेंद्र पार्क इलाके में छापेमारी की। प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति के पास कोई वैध यात्रा या पहचान दस्तावेज नहीं मिला।
बयान में कहा गया है कि पूछताछ के दौरान जांच अधिकारियों को पता चला कि संदिग्ध बंगलादेश का एक गैर-कानूनी प्रवासी था जो बिना किसी वैध यात्रा या पहचान दस्तावेज के भारत में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक स्मार्टफोन मिला जिसमें बंगलादेशी पहचान के दस्तावेज थे। संदिग्ध ने अपनी असली राष्ट्रीयता स्वीकार की और अपने असली पहचान प्रमाण दिखाए।
पुलिस बयान में कहा गया है कि उसने यह भी बताया कि वह रात के समय गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल होने के लिए ट्रांसजेंडर का वेष बदलता था। जांच से संदिग्ध की पहचान पहचान मो. अब्दुल अलीम के रूप में हुई है, जिसने महिला जैसा दिखने के लिए लिंग परिवर्तन सर्जरी करवाई थी जिससे उसका रूप बदल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित