सहारनपुर , जुलाई 24 -- दिल्ली में विभिन्न मांगों को लेकर जंतर मंतर पर काकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए कथित लाठीचार्ज और दमन के विरोध में शुक्रवार को भीम आर्मी एकता मिशन के जिला संयोजक शौर्य अंबेडकर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया।
मौर्य ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह युवाओं और छात्रों की जायज मांगों की अनसुनी कर रही है और केंद्रीय शिक्ष मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के प्रयासों में लगी है। जबकि छात्रों की मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और छात्रों पर दमन करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। भीमआर्मी प्रमुख और सहारनपुर के छुटमलपुर निवासी नगीना के निर्दलीय सांसद चंद्रशेखर आजाद जंतर मंतर पर जाकर इन छात्रों का समर्थन कर चुके हैं।
दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने इस मामले को लेकर दिल्ली जाने की तैयारी करने वाले सपा कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित