नयी दिल्ली , मई 28 -- सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मणिपुर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के शीर्ष कमांडर और कथित मास्टरमाइंड हाओबिजाम दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में उसकी उपस्थिति के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने के बाद दिल्ली में चलाए गए एक उच्च जोखिम वाले संयुक्त अभियान के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। जांचकर्ताओं का मानना है कि दिलीप सिंह एक गुप्त मिशन पर राजधानी में था। वह लंबे समय से उग्रवादी गतिविधियों में संलिप्त था और उस पर संगठन के संचालन तथा विभिन्न आपराधिक साजिशों में शामिल होने के आरोप हैं। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर संगठन के नेटवर्क और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।
केसीपी मणिपुर में उग्रवादी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल एक प्रतिबंधित विद्रोही संगठन है। सुरक्षा अधिकारियों ने इस गिरफ्तारी को विद्रोही नेटवर्क और उनके संचालन पर अंकुश लगाने के चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित