नयी दिल्ली , फरवरी 05 -- राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे से राहत के बावजूद पीएम 2.5 बढ़ने के कारण गुरुवार सुबह ज्यादातर स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी रही।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, विवेक विहार में एक्यूआई सबसे ज्यादा 339 रहा, जबकि आनंद विहार में यह 324 रहा। सीरी फोर्ट में 309 रिकॉर्ड किया गया। वज़ीरपुर में एक्यूआई 315, जबकि द्वारका सेक्टर-8 में यह 318 रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित